मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः पलामू में प्रज्ञा केंद्र संचालक दंपती को अपराधियों ने मारी गोली, तीन लाख रुपये लूटकर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः पलामू में प्रज्ञा केंद्र संचालक दंपती को अपराधियों ने मारी गोली, तीन लाख रुपये लूटकर फरार

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक प्रज्ञा केंद्र संचालक और उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार के पास हुई इस वारदात में महिला संचालक के पैर में गोली लगी है, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए।

अपराधी दंपती से करीब तीन लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, लातेहार जिले के बरवाडीह निवासी शमा परवीन पलामू के हुटार में प्रज्ञा केंद्र का संचालन करती हैं। सोमवार को वह अपने पति इसराफील के साथ बाइक से बरवाडीह से हुटार जा रही थीं। इसी दौरान हुटार के पास दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पैसों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। जब दंपती ने लूट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी।

एक गोली शमा परवीन के पैर में लगी, जबकि एक गोली उनके पति इसराफील के कान को छूते हुए निकल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी नकदी से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल लातेहार जिले के बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही बरवाडीह की जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हाल-चाल जाना।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हम सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर रहे हैं। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें