मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में घुसपैठियों को संरक्षण दे रही झामुमो सरकार : नरेन्द्र मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चतरा

(झारखंड), । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चतरा

जिले के सिमरिया-टंडवा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने चतरा

लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में वोट मांगे और कहा

कि झारखंड में झामुमो सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। गरीब

आदिवासियों की बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है।

मोदी ने कहा कि आज

की भीड़ चार जनू के नतीजे बता रही है। इंडी गठबंधन वाले अपनी हार मान चुके

हैं। कांग्रेस का पंजा दलितों, ओबीसी, एसटी और एससी का आरक्षण छीनने पर

लगा है। उन्होंने धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध किया। मोदी ने कहा कि

कांग्रेस के शहजादे आज कल नया फॉर्मूला लेकर आ रहे हैं। वे आपकी संपत्ति की

जांच कराएंगे। कितनी जमीन है, इसकी भी जांच की जाएगी। वे ऐसा कानून लाने

वाले हैं।

मोदी ने कहा कि आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का

राष्ट्रपति बनना देश के लिए अभिमान है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने

राजकुमार राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बना दिया था। इंडी गठबंधन ने झारखंड

में सिर्फ अफीम उद्योग लगाया है। झारखंड सरकार इसे संरक्षण दे रही है। साथ

ही कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।

मोदी

ने कहा कि हर घर जल पहुंचाने के लिए नल-जल योजना शुरू की गयी है लेकिन

झारखंड सरकार इसे रोकने में लगी है। झामुमो-कांग्रेस का एक ही एजेंडा है। न

काम करेंगे और न करने देंगे। भ्रष्टाचार ही इनका मुख्य काम है। मोदी का

काम रोकते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसद के पास से 300

करोड़ से अधिक कैश मिले। गिनने में मशीनें हाफने लग गयीं। इनके ठिकानों से

नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। उन्होंने इतने पैसे कभी नहीं देखे। मोदी ने

कहा कि एनडीए लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज

करेगा

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें