मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : कोयला ट्रांसपोर्टिंग में अवैध वसूली के मामले में सीबीआई की कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : कोयला ट्रांसपोर्टिंग में अवैध वसूली के मामले में सीबीआई की कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

रांची। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की रांची स्थित एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने मंगलवार को रामगढ़ जिले के गिद्दी इलाके में कोयला परिवहन में अवैध वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर कोयला कारोबारियों से कमीशन के नाम पर जबरन वसूली करने का आरोप है।

एसीबी ने इस मामले में आरसी 9 (ए)/2025-आर के तहत केस दर्ज किया था। जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने गिद्दी एरिया में कई बार छापेमारी की और सबूत जुटाए। इसके बाद मंगलवार को सीसीएल के तीन कर्मचारियों अनिल कुमार, दीपक कुमार और नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इन पर आरोप है कि उन्होंने कोयला कारोबारियों से लेन-देन की प्रक्रिया में अनियमित तरीके से वसूली की।

इसी प्रकरण में सीबीआई ने चार अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें मो. सद्दाम, इसराइल अंसारी, मो. तबारक और अरुण लाल शामिल हैं। ये सभी कथित तौर पर कोयला लिफ्टर और दलाल के रूप में काम करते थे। इन पर कोयले की रोड सेल प्रक्रिया में अवैध रूप से ट्रक पास कराने और कोयला उठाने की अनुमति दिलाने के बदले नाजायज रकम वसूली का आरोप है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से गिद्दी एरिया में कोयला परिवहन से जुड़े कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों से कमीशन वसूला जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने निगरानी शुरू की और कई दिनों तक क्षेत्र में गतिविधियों पर नजर रखी। जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से काम कर रहे थे और कोयला कारोबारियों पर दबाव बनाकर वसूली कर रहे थे। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है और सीबीआई इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएस

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें