मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: खूंटी में कोयल नदी के पास युवक का शव बरामद, 16 दिसंबर से था लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: खूंटी में कोयल नदी के पास युवक का शव बरामद, 16 दिसंबर से था लापता

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में कोयल नदी स्थित रोमजोल डोंगाघाट से बुधवार को एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। शव की पहचान 20 वर्षीय वीबीएल मड़की के रूप में की गई। वह झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र अंतर्गत रोमजोल गांव का निवासी था।

परिजनों के अनुसार, वीबीएल कुछ दिन पहले रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था और 16 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाने के लिए घर लौट रहा था। बताया गया कि इस दौरान वह रनिया थाना क्षेत्र के सोदे साप्ताहिक हाट में रुका था।

इसी दौरान उसकी परिजनों से बाजार में मुलाकात हुई थी। वीबीएल ने परिजनों से कहा था कि उसे यहां कुछ जरूरी काम है। वह शाम तक घर पहुंचेगा। इसके बाद उसके परिजन घर लौट गए, जबकि वीबीएल देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं मिलने पर रनिया और बानो थाना को इसकी सूचना दी गई।

बुधवार को स्थानीय लोगों ने कोयल नदी के किनारे एक सड़ा-गला शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया।

कपड़ों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान वीबीएल मड़की के रूप में की। कई दिन पुराना होने के कारण शव पूरी तरह विकृत हो चुका था।

परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वीबीएल 16 दिसंबर को बाजार में क्यों रुका था और यहां उसकी किन लोगों से मुलाकात हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें