मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः कोडरमा में 7 वर्षीय मासूम का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः कोडरमा में 7 वर्षीय मासूम का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियावर गांव में एक सात साल के मासूम की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को पास के ही एक कुएं में फेंक दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान पवन यादव के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आर्यन मंगलवार की रात अपनी मां और बहन के साथ घर के भीतर सोया था।

देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से घर में प्रवेश किया और सोते हुए मासूम का अपहरण कर लिया।

बुधवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो आर्यन को बिस्तर से गायब पाकर उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

मासूम आर्यन का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पाकर डोमचांच थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया अपहरण के बाद हत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस गांव के संदिग्धों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों और हत्यारों का सुराग मिल सके।

इधर, मासूम की हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें