मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : दुमका में पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे मिले महिला और बच्ची के शव, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : दुमका में पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे मिले महिला और बच्ची के शव, हत्या की आशंका

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांधी मैदान के समीप सदर पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे एक महिला और पांच-छह साल की बच्ची का शव बरामद किया गया। इसकी खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुबह उक्त स्थान पर दोनों के शव पड़े देखे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में सदर एसडीपीओ समेत अन्य वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शवों की स्थिति संदिग्ध पाई गई है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगा। बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी जांच का विषय है।

मृतका और बच्ची की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है ताकि उनकी शिनाख्त की जा सके। कुछ लोगों का कहना है कि महिला अर्धविक्षिप्त थी। वह अक्सर अपनी बच्ची के साथ इस इलाके में देखी जाती थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के साथ एक दिव्यांग युवक भी कई बार नजर आता था, जो आसपास ही घूमता रहता था।

इसी युवक को लेकर पुलिस को शक है और उसकी तलाश की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाए जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें