झामुमो की सरकार चौतरफा भ्रष्टाचार और लूट के दलदल में फंसी: प्रतुल शाहदेव
रांची,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने
झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि
झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार चौतरफा भ्रष्टाचार और लूट के दलदल में फंस
गई है। झामुमो की मान्यता अब जनता ही समाप्त कर देगी। वे रविवार को रांची
के मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
प्रतुल
ने कहा कि हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को
चुनौती देने वाली याचिका न सिर्फ खारिज किया है, बल्कि राजनीतिक बदले का जो
आरोप लगाया गया था, उसे एक हारे हुए मुवकिल की आखिरी कोशिश की संज्ञा दे
दी। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी में यह भी कहा कि ईडी ने अब
तक जितने साक्ष्य जुटाए हैं उसमें प्रथम दृष्टया हेमंत सोरेन की इस घोटाले
में संलिप्तता उजागर होती है। कोर्ट ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास
में ईडी की छापेमारी में 36 लाख की रुपये की रिकवरी पर भी बड़ा प्रश्न खड़ा
किया। कोर्ट ने हेमंत सोरेन की दलील को अनटेनेबल यानी असमर्थनीय माना।
प्रतुल
ने कहा कि इसी तरीके से राज्य सरकार ने साहिबगंज के नींबू पहाड़ के अवैध
खनन मामले में सीबीआई की जांच के आदेश को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने
सुनवाई के दौरान जानना था कि राज्य सरकार इस जांच को रोकने के लिए क्यों
इतनी उत्सुक है? अंतत: राज्य सरकार की याचिका खारिज हो गई और सीबीआई जांच
जारी रहेगी। इससे स्पष्ट है कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार
हुआ था, अब उस घोटाले पर न्यायिक दृष्टिकोण भी सख्त होता जा रहा है और
न्यायालय पैनी नजर रख रही है।
प्रतुल ने कहा कि सदर थाने में जमीन
घोटाले के संबंधित जो एफआईआर हुआ था, उसमें षड्यंत्र की धारा को जोड़ा गया
था लेकिन इस षड्यंत्र की धारा (120 बी) को पेन से काट कर मिटाने की घटना को
भी हाई कोर्ट ने बहुत गंभीरता से लिया है और कहा कि उसे समय हेमंत सोरेन
की सरकार का कार्यकाल था।





