मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड बिहार बार्डर सील,वाहनों की लगी लंबी कतार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड बिहार बार्डर सील,वाहनों की लगी लंबी कतार

हजारीबाग। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण बिहार-झारखंड सीमा पर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिहार सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हजारीबाग के चौपारण में अपनी सीमा को सील कर दिया है, जिससे झारखंड से बिहार की ओर जाना मुश्किल हो गया है।कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर पिछले चार दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई है। हजारीबाग जिले के पास बिहार सीमा क्षेत्र में वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। विशेष रूप से छोटी कारों और निजी वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है।चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि केवल बिहार से झारखंड आने वाले यात्रियों के लिए एक तरफ का मार्ग खुला रखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक जीटी रोड पर सफर करने से बचें। वर्तमान में कई यात्री जहां हैं, वहीं फंसे हुए हैं और उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात की स्थिति तभी सामान्य होगी, जब बिहार सरकार सीमा को फिर से खोलने का निर्णय लेगी। इस बीच, प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें