मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवे निर्माण में लेवी मांगने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवे निर्माण में लेवी मांगने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में इन दिनों नेशनल हाईवे का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसी बीच कुछ अपराधी ठेकेदारों और मजदूरों से जबरन लेवी की मांग कर रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल (एक देशी और एक विदेशी), 50 राउंड जिंदा गोली, तीन चोरी की बाइक, चार मोबाइल और रंगदारी में वसूले गए 22 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

पलामू के एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी हाईवे निर्माण में लगे मजदूरों और ठेकेदारों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे हैं।

इस सूचना के बाद तुरंत सदर डीएसपी मणिभूषण के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने पोखराहा, सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार चारों अपराधियों में शहजाद आलम, साहिल कुमार, रोहित कुमार और फरहान कुरैशी के नाम शामिल हैं। इन चारों का आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस के अनुसार, फरहान चैनपुर में हुई फायरिंग मामले में जेल जा चुका है। वहीं, शहजाद, साहिल और रोहित, सिंगरा में हुई फायरिंग में शामिल थे, जिसमें एक मुंशी को गोली लगी थी। उस घटना में फायरिंग शहजाद ने की थी।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के गिरोह से जुड़े हुए हैं और उसी के कहने पर हाईवे निर्माण कार्य में लगे लोगों को डराने और उनसे लेवी वसूलने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने कहा है कि जिले में किसी भी हाल में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें