मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

एकल सहित समूह इवेंट में छह स्वर्ण पदक जीतकर ओवरआल चैंपियन बना झारखंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

22 दिसंबर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के सहयोग से

कॉउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा

कोलकाता के हेरिटेज स्कूल में 19 दिसंबर से आयोजित 67वें स्कूल गेम्स यू-19

योगासन प्रतिस्पर्धा में झारखंड की टीम ने कुल छह स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास

रच दिया है।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड ने एकल

और ग्रुप दोनों प्रतिस्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। एकल

प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के सुष्मित दासगुप्ता ने प्रथम स्थान

हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। ग्रुप इवेंट में चाईबासा की अग्नि ओझा,

रांची के मोहित कुमार, पूर्वी सिंहभूम के सुष्मित दासगुप्ता, रांची के

अधिराज कुमार, रांची के शिवम रंजन ने सामूहिक रूप से गोल्ड जीता है। 67वें

एसजीफआईयू 19 योगासन प्रतिस्पर्धा में देशभर के सभी राज्यों से 392 छात्रों

ने भाग लिया था।

समूह प्रतिस्पर्धा में पहली बार झारखंड ने जीता गोल्ड

स्कूल

गेम्स के एकल एवं ग्रुप योगासन प्रतिस्पर्धा में झारखंड राज्य पहली बार 6

स्वर्ण पदक जीतकर इवेंट की ओवरऑल चैंपियन बनी है। इससे पहले एकल

प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता गया था लेकिन ग्रुप इवेंट में राज्य की

टीम स्वर्ण पदक जीतने से चूक जा रही थी। कोलकाता में होने वाले

प्रतिस्पर्धा से पहले योगासन टीम को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन

सोरेंग के निर्देशानुसार प्रशिक्षक सुषित बैनर्जी और शीला कुमारी के

मार्गदर्शन में दो दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया था।

झारखंड

की टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमारी

पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, मैनेजर संतोष सिंह, टीम

की मार्गदर्शक कलावती कुमारी, प्रशिक्षक सुषित बैनर्जी, शीला कुमारी समेत

अन्य पदाधिकारियों ने योगासन टीम को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की

शुभकामनायें दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें