मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा में उठा जमशेदपुर के 1800 एकड़ में बसी बस्ती का मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को विधायक सरयू राय ने सदन में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 1800 एकड़ में बसी बस्ती का मामला उठाया। इसे टाटा सबलीज से अलग कर दिया गया है। विधायक सरयू राय ने दिल्ली और इंदौर का उदाहरण देते हुए कहा कि इस मामले में 2018 को जारी की गई अधिसूचना रद्द कर दी जाये। सरकार अगर इस मामले में नई नीति बनाएगी तो सरकार को 500 करोड़ रुपये की आमदनी भी होगी।इस पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि अवैध कब्जा के सेटलमेंट के दो तरीके हैं। पहला अवैध कब्जाधारी को कुछ जमीन दे दी जाए। दूसरा सरकार नियमितीकरण कर दे लेकिन 2018 में जो नीति बनी, उसमें 10 डिसमिल देने की ही बात कही गई है। इस पर सरयू राय ने कहा कि किसी का घर 15 डिसमिल में बना हुआ है तो पांच डिसमिल कौन देगा। इस जमीन पर 17986 आवास बने हुए हैं। इस मामले में अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई जाए। रामेश्वर उरांव ने कहा कि जब तक नई नीति नहीं बनती तब तक यही नीति लागू रहेगी। किसी का घर टूटे नहीं इस पर सरकार विचार कर सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें