मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के गिरिडीह में अरगा नदी पर 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा पुल ढहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह,। झारखंड के गिरिडीह जिले के अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल

शनिवार की रात भरभराकर गिर गया। यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से देवरी थाना

क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर भेलवाघाटी सड़क के डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के

बीच बन रहा था। इसका निर्माण ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन एजेंसी करा रहा था

लेकिन यह मॉनसून की पहली बारिश भी झेल नहीं सका और धराशायी हो गया।

बताया

जाता है कि गिरिडीह और जमुई को जोड़ने वाला फतेहपुर से भेलवाघाटी पुल पांच

साल बाद भी पूरा बन तो नहीं पाया लेकिन इससे पहले ही मानसून की बारिश में

इसका एक बड़ा हिस्सा गिर जरूर गया। पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विनय

कुमार ने रविवार को बताया कि ये उनके कार्यकाल से पहले की योजना है।

ठेकेदार की भारी लापरवाही के कारण पुल का एक स्पेन धंस कर गिरा। इस मामले

में वे ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए लिखेंगे।

पुल

गिरने के कारण ही अब गिरिडीह और जमुई जाने के रास्ते का रहा-सहा कसर भी

खत्म हो गया। स्थानीय लोग रविवार को जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो

देखा की पुल का हिस्सा गिरा पड़ा है। लोगों ने इसकी जानकारी मुखिया को दी।

उल्लेखनीय

है कि फतेहपुर से भेलवाघाती को जोड़ने वाले इस पुल और सड़क का शिलान्यास

पांच साल पहले किया गया था। कंस्ट्रक्शन एजेंसी पांच साल में पूरा काम तक

नहीं करा पाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें