मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सरकार की नाकामियों को विधानसभा सत्र में बनाएंगे मुद्दा : सुदेश महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हेमंत सरकार की नाकामियों को विधानसभा सत्र में बनाएंगे मुद्दा : सुदेश महतो

रांची। झारखंड में ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी आगामी विधानसभा सत्र में राज्य की हेमंत सोरन सरकार की नाकामियों को जोर-शोर से उठाएगी। रांची स्थित आजसू मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह के बाद पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने मीडिया से बातचीत में यह बातें कही।सुदेश महतो ने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा सत्र में उनकी पार्टी हेमंत सरकार की नाकामियों को मुद्दा बनाएगी। झामुमो–कांग्रेस ने जनता को दिग्भ्रमित कर दूसरी बार सरकार बनाई है, लेकिन मंत्रियों को जनमुद्दों की फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि आजसू ने हेमंत सरकार को अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए छह माह का समय दिया था, लेकिन नौ माह बीत जाने के बाद भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस की सरकार, जनता के हितों की रक्षा में पूरी तरह विफल रही है।उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, माफिया और आपराधिक गिरोहों का दबदबा कायम है। कोयला, बालू, गिट्टी की तस्करी खुलेआम हो रही है। चुनाव जीतने के लिए झामुमो ने मईयां योजना का इस्तेमाल किया, लेकिन अब छह लाख महिलाओं का नाम क्यों काटा जा रहा है? इसके लिए सरकार को जवाब देना होगा।झामुमो–कांग्रेस से कई कार्यकर्ता आजसू में हुए शामिलमिलन समारोह के दौरान झामुमो और कांग्रेस को छोड़ कर कई कार्यकर्ता आजसू पार्टी में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत पट्टा और माला पहना कर किया। पार्टी में सदमा पंचायत, ओरमांझी के पूर्व मुखिया हरिलाल मुंडा, अमित टोप्पो, मोतीलाल टोप्पो, कांके क्षेत्र के मो. वसीम, मो. शाहबाज, रवींद्र नाथ चटर्जी, मकसूद खान, इकबाल आलम, रिजवान, राज, ओम प्रकाश साव, शाहिद, रितेश कुमार, बबलू मंसूरी, मुकेश कुजूर, अहमद अली, शाहिद अहमद और सलाउद्दीन सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें