मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः कोडरमा के जयनगर थाने में हवालात में आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः कोडरमा के जयनगर थाने में हवालात में आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के जयनगर थाने के हवालात में बंद एक आरोपी ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, विजय ने हवालात के भीतर ही कंबल का किनारा फाड़कर उसका फंदा बनाया और उससे झूल गया। आनन-फानन में उसे कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और हिरासत में मौत को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विजय कुमार दूसरे राज्य में काम करता था और करीब दो महीने पहले ही अपने घर लौटा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विजय का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पत्नी का आरोप था कि विजय अत्यधिक शराब का सेवन करता था और अक्सर घर में मारपीट व गाली-गलौज करता था। इसी घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर पत्नी गुरुवार को परसाबाद पुलिस पिकेट पहुंची थी।

पत्नी के आवेदन के आधार पर गुरुवार रात को ही पुलिस ने विजय को हिरासत में लिया और प्राथमिक पूछताछ के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए जयनगर थाना भेज दिया गया, जहां उसे रात भर हवालात में रखा गया था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह जब पुलिसकर्मियों की नजर विजय पर पड़ी, तब तक उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो चुकी थी। हालांकि पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर संतरी की मौजूदगी में आरोपी ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम कैसे दे दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की उच्च-स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें