मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

रांची पहुंची अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन, पूरा स्टेशन जय श्रीराम के नारे से गूंजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

05 फरवरी झारखंड आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्याधाम राम जन्म भूमि

मन्दिर से दर्शन कर सोमवार को वापस रांची पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही

पूरा स्टेशन परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। दो फरवरी को 1500

लोग आस्था स्पेशल ट्रेन से श्री अयोध्याधाम रामजन्मभूमि मंदिर तीर्थ के लिए

रांची से गए थे। तीन फरवरी को ट्रेन श्री अयोध्या धाम पहुंची थी। तीन और

चार फरवरी को वहां सभी लोग सरयू नदी, हनुमान गढ़ी, श्रीरामजन्म भूमि दर्शन

किए और अयोध्या क्षेत्र भ्रमण कर वापस रांची लौटे।

यात्रा प्रमुख

सह विहिप प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो ने सोमवार को बताया की ट्रेन के

अन्दर भी कोई जय जय श्रीराम के जयकारे लगा रहा था,तो कोई हनुमान चालीसा का

पाठ पढ़ रहा था। सभी लोग श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन के उत्सव के साथ इस

तीर्थ क्षेत्र भ्रमण में गए थे। राम भक्तों की टोली में महिला,पुरुष

बुजुर्ग सभी शामिल थे। महतो ने बताया कि यह सफर बहुत अच्छा रहा। अयोध्या

पहुंचने के लिए रेलवे ने ये बहुत अच्छी सुविधा दी है। यहां से लेकर अयोध्या

तक स्वागत देखकर मन प्रफुल्लित है।

प्रान्त सामाजिक समरसता प्रमुख

मिथलेश्वर मिश्र ने बताया कि प्रभु राम के दर्शन से जीवन धन्य हो गया।

हमारे जीवन में यह अमृत पल आया और हम मन्दिर का दर्शन कर पाए। इस यात्रा

में विश्व हिंदू परिषद्, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय मजदूर संघ,

अधिवक्ता परिषद,लघु उद्योग, वनवासी कल्याण केन्द्र, विद्या भारती, दुर्गा

वाहिनी, मातृ शक्ति एवं अन्य आयाम के लोग इस दर्शन में शामिल हुए। विहिप

प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह,प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रान्त

कार्यवाह संजय कुमार, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य राकेश लाल, सेवा प्रमुख

अजय अग्रवाल, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, अरविन्द सिंह,

कमलेश सिंह, मनोज चंद्रवंशी,रेणु अग्रवाल, विभाग मंत्री कृष्ण कुमार झा,

रवि शंकर राय,कैलाश केसरी, चंद्रदीप दुबे,अमर प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता

इस यात्रा में शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें