मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : हजारीबाग में नवजात बच्ची चोरी का मामला निकला फर्जी, गरीबी के कारण मां-पिता ने खुद बेच डाला था

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : हजारीबाग में नवजात बच्ची चोरी का मामला निकला फर्जी, गरीबी के कारण मां-पिता ने खुद बेच डाला था

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में गणतंत्र दिवस के दिन एक नवजात बच्ची की चोरी के आरोप पर जबर्दस्त हंगामा हुआ। अब पुलिस जांच में यह मामला पूरी तरह फर्जी निकला है। जांच में खुलासा हुआ है कि बच्ची की चोरी नहीं हुई थी, बल्कि उसे माता-पिता ने ही आर्थिक तंगी के चलते बेच दिया था। पुलिस ने बेची गई बच्ची को बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बहिमर गांव की रहने वाली बेबी देवी ने 24 जनवरी 2026 को छठे बच्चे को जन्म दिया था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी और पहले से ही पांच बच्चों का पालन-पोषण उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा था। ऐसे में नवजात की जिम्मेदारी को लेकर दंपती खुद को असमर्थ महसूस कर रहा था। इसी बीच, बेबी देवी ने अपनी सहेली देवंती देवी के माध्यम से अपनी रिश्तेदार मीना देवी उर्फ मालती देवी से संपर्क किया और नवजात को उसे बेच दिया।

इसके बाद 26 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास बच्ची चोरी की झूठी कहानी सामने आई। दावा किया गया कि इलाज के लिए हजारीबाग आई महिला की गोद से एक अज्ञात महिला तीन दिन की बच्ची को लेकर फरार हो गई।

इस सूचना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच शुरू की।

कड़ाई से पूछताछ के दौरान बेबी देवी ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने चौपारण क्षेत्र से मीना देवी उर्फ मालती देवी को गिरफ्तार कर लिया और नवजात बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। झूठी सूचना फैलाने, साजिश रचने, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और सड़क जाम करने की घटनाओं में शामिल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें