मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : गिरिडीह में 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : गिरिडीह में 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या पीट-पीटकर कर दी गई। मृतक की पहचान वासुदेव मंडल के रूप में हुई है। उनका शव मंगलवार सुबह डुमरी थाना क्षेत्र के जन्मबेडा गांव के पास सड़क किनारे मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, वासुदेव मंडल डुमरी थाना क्षेत्र के बसगोहरा गांव के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि वह ट्रैक्टर संचालन का काम करते थे और रोजाना तड़के घर से निकलते थे। मंगलवार सुबह भी वह अपनी बाइक से घर से निकले थे।

कुछ घंटों बाद परिजनों को सूचना मिली कि उनका शव जन्मबेडा गांव के समीप पड़ा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि उनकी पिटाई की गई है।

परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद की वजह हो सकती है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद की गई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आबिद खान ने बताया कि वासुदेव मंडल की हत्या हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि परिजनों से संभावित रंजिश या विवाद के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने अधिकारियों को जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है। एसडीपीओ आबिद खान और डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें