मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में बुंदेली भजन गाएंगे झांसी के कलाकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झांसी।* अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बुंदेलखंड के कलाकारों को भी ले जाने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का संस्कृति विभाग झांसी के कलाकारों को बुंदेली भजन प्रस्तुत करने के लिए अयोध्या ले जाने की तैयारी में है और इसके लिए कलाकारों ने रिहर्सल भी शुरू कर दिया है।

जल्द होगी प्रस्ताव पर मंजूरी

झांसी जनपद के मऊरानीपुर क्षेत्र के रहने वाले लोक कलाकार और गायक रामाधीन आर्य ने बताया कि वे अपने दल के साथ अयोध्या में 22 जनवरी को बुंदेली भाषा में भजन प्रस्तुत करेंगे। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश से उनके पास प्रस्ताव के लिए फोन आया था और आने वाले दिनों में प्रस्ताव पर स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

15 लोगों की टीम देगी प्रस्तुति

रामाधीन आर्य ने बताया कि उनके दल में 15 सदस्य हैं और दल के सभी सदस्य 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर उल्लास में हैं। यह एक ऐतिहासिक दिन होगा जब हम अयोध्या में भगवान के भजन प्रस्तुत कर रहे होंगे। हम वहां बुंदेली भाषा में भगवान के भजन प्रस्तुत करेंगे। हमारे दल के सभी सदस्य तैयारी में जुटे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें