मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

चलती ट्रेन से युवक कूदा, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चलती ट्रेन से युवक कूदा, मौत

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के पचम्बा उप नगर थाना इलाके के हरीचक में मंगलवार की सुबह पटरी पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है ।युवक की पहचान प्रकाश दास (30 ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड में चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है।इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता टूपलाल दास और पत्नी अपने बच्चों के साथ मौके पर पहुंची । देखा कि प्रकाश का शव पटरी पर पड़ा है।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर पचम्बा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया । फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है । युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान क्यों दी है इसके कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है । इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है हालांकि चर्चा है कि घर में संपत्ति बंटवारे को लेकर कुछ विवाद हुआ था आंशका है कि इसी से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया है। प्रकाश की मौत के बाद पूरा परिवार गमगीन है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें