मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के सलगाझुड़ी में सोमवार सुबह सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक सुमित मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम कर दिया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दुर्घटना में शामिल डंपर में तोड़फोड़ भी की गई।मृतक सुमित मुंडा सलगाझुड़ी का रहने वाला था और भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा मुंडा का पुत्र था। वह टाटा मोटर्स में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत था। बताया जाता है कि सुमित प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह करीब 5:45 बजे बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकला था। इसी दौरान सलगाझुड़ी मुख्य मार्ग पर पीछे से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का पिछला पहिया युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। कुछ ही देर में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था चरमरा गई।घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी तथा आवासीय क्षेत्र में डंपरों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।सूचना मिलने पर परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और परिजनों के बीच मुआवजे तथा अन्य मांगों को लेकर वार्ता जारी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें