मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसा में युवक की मौत, पत्नी गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसा में युवक की मौत, पत्नी गंभीर

पूर्वी सिंहभूम। कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो स्थित उत्सव रेस्टोरेंट के करीब सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सोनारी निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना में मारे गए युवक की पहचान 30 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में की गई है। वे रोज की तरह डोबो स्थित अपनी मुर्गा दुकान बंद कर पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से सोनारी स्थित घर लौट रहे थे। रात में जैसे ही उनकी बाइक उत्सव रेस्टोरेंट के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोशन कुमार सड़क पर दूर जा गिरे और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एमजीएम से टीएमएच रेफर कर दिया गया।पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर बाइक को सड़क से हटाया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की संख्या बढ़ गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें