मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में जमशेदपुर रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में जमशेदपुर रेफर

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जहां ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही एक युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया।घटना कल्याणपुर स्थित आनंद मार्ग स्कूल के सामने वाली गली की बताई जा रही है। घायल युवती की पहचान शिल्पी मोदक (24) के रूप में हुई है, जो न्यू कॉलोनी नीमडीह में संतोषी मंदिर के पास की रहने वाली है। उसके पिता अनिल मोदक टोटो चालक हैं।जानकारी के अनुसार, शिल्पी मोदक रोज की तरह बुधवार रात ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौट रही थी।इसी दौरान पहले से घात लगाए एक युवक ने अचानक उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने सफेद शर्ट और जींस पहन रखी थी।उसने युवती पर लगातार सात से आठ बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवती को तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।घायल के बड़े पिता सुनील मोदक ने बताया कि शिल्पी उनके छोटे भाई अनिल मोदक की बेटी है और वह प्रतिदिन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना कुछ बच्चों के माध्यम से परिवार को मिली, जिसके बाद सभी लोग तुरंत अस्पताल पहुंचे।मामले की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपित की पहचान हो सके।थाना प्रभारी विनोद कुमार ने गुरुवार को बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें