मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

घर में अकेली युवती ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
घर में अकेली युवती ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी गांव में एक युवती ने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सिया कुमारी (पिता स्वर्गीय संजीत राम) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका के बड़े भाई विशाल राम ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। वह स्वयं सुबह घर से काम पर निकल गया था। शाम करीब छह बजे जब वह घर लौटा तो देखा कि उसकी बहन सिया कुमारी कमरे में लगे पंखे से रस्सी के सहारे बने फंदे पर झूल रही थी। यह दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गया।विशाल राम ने बताया कि उसने तत्काल अपनी बहन को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।परिवार के अनुसार सिया कुमारी के पिता संजीत राम का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी मां मजदूरी एवं अन्य कामकाज के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहती हैं। बड़ा भाई टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, जिसके कारण वह भी अधिकांश समय घर से बाहर रहता है। वहीं भाई की पत्नी पिछले करीब दो माह से अपने मायके में रह रही है। ऐसे में सिया कुमारी अधिकांश समय घर में अकेली रहती थी।विशाल राम ने बताया कि परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सिया ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। घर में किसी प्रकार के विवाद, तनाव या अन्य परेशानी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार के सदस्य भी घटना को लेकर हैरान हैं।इधर, सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें