मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

बहन की शादी से चार दिन पहले युवक ने की खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बहन की शादी से चार दिन पहले युवक ने की खुदकुशी

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में खुशियों से भरा एक घर अचानक मातम में बदल गया। जिस परिवार में चार दिन बाद शादी की तैयारियां अपने चरम पर थीं, वहीं अब शहनाइयों की जगह सिसकियों की आवाज गूंज रही है।उईनाला गांव निवासी 23 वर्षीय अनिमेष साहू ने कथित तौर पर शुक्रवार रात खुदकुशी कर ली। उसका शव शनिवार सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित काजू बागान में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।परिजनों के अनुसार, अनिमेष अपनी बहन की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था। 21 अप्रैल को शादी तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह लगातार तनाव में था। पिता महादेव साहू ने पुलिस को बताया कि परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते शादी के खर्चों को लेकर अनिमेष गहरे मानसिक दबाव में आ गया था। वह अक्सर पैसों की चिंता करता था और खुद को असहाय महसूस कर रहा था।बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल से ही अनिमेष घर से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद तकनीकी सेल की मदद से उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रैक की गई। इसी दौरान काजू बागान क्षेत्र में उसकी अंतिम लोकेशन मिली, जहां खोजबीन के दौरान उसका शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ।घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शादी की तैयारियों में जुटे परिजन अब गहरे सदमे में हैं। घर में जहां मेहमानों के आने की तैयारी थी, वहीं अब रिश्तेदार शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।पुलिस ने मामले को लेकर यूडी केस दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें