मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रमंडल शतरंज स्वर्ण पदक विजेता अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रमंडल शतरंज स्वर्ण पदक विजेता अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 के अंडर-14 वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता युवा खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की।मुलाकात के दौरान जमशेदपुर निवासी अधिराज मित्रा ने 7 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतियोगिता में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अधिराज ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि वे जमशेदपुर के लोयला स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र हैं।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने अधिराज मित्रा के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अधिराज की माता रुना मित्रा, पिता उत्तम मित्रा तथा उनके कोच अभिषेक दास भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें