मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला दो बच्चों संग लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला दो बच्चों संग लापता

पूर्वी सिंहभूम। कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी दिनेश कुमार साह ने अपनी भाभी लैला कुमारी और उनके दो बच्चों के लापता होने की शिकायत शुक्रवार को थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार लैला कुमारी गुरुवार को अपने दोनों बच्चों आर्यन कुमार और हर्षित कुमार के साथ घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकली थीं, लेकिन उसके बाद से तीनों का कोई पता नहीं चल पाया है। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाने का रुख किया गया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि लैला कुमारी अक्सर बच्चों को लेकर पास के इलाके में ट्यूशन पढ़ाने जाती थीं और आम तौर पर निर्धारित समय पर घर लौट आती थीं। इस बार उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। दिनेश कुमार साह ने आशंका जताई है कि उनके साथ किसी तरह की अनहोनी भी हो सकती है।सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस ने सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर भी पूछताछ की जा रही है ताकि तीनों का सुराग मिल सके।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को लैला कुमारी, आर्यन कुमार और हर्षित कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत कदमा थाना या निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें