मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

पूर्वी सिंहभूम,। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात एक सड़क हादसे में लगभग 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार मृत महिला स्टेशन परिसर के आसपास भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थी। हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क के बीच पड़े शव के आसपास बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को घेर लिया, ताकि यातायात को नियंत्रित करते हुए जांच की जा सके।खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टेंपो के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे की पूरी जांच के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें