मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदाल टंगरा टोली गांव में मंगलवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार भंडरा प्रखंड के बेदाल टंगरा टोली निवासी प्रतिमा उराइन (35 ) अपने पति कृष्णा उरांव तथा दो बच्चों के साथ खेत में कृषि कार्य कर रही थी । इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी खेत की ओर पहुंच गया। हाथी को देखकर परिवार और आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे.अफरातफरी के बीच महिला का एक बच्चा खेत में ही गिर गया। हाथी ने बच्चे या अन्य लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और प्रतिमा उराइन को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें बुरी तरह रौंद डाला। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी महिला को बचा नहीं सके.स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे लोग भय के साये में जीने को मजबूर है. खेतों में काम करने और गांव से बाहर निकलने में भी लोग डर महसूस कर रहे है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने और प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि हाथी फिलहाल उसी इलाके में मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में और अधिक भय बना हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर हाथी के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें