मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ह्यूम पाइप भुइयांडीह में एक महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान जैता सरकार (36) के रूप में हुई है, जो एक पैथोलॉजी लैब में कार्यरत थीं। बताया गया कि बुधवार देर रात उनका बेटा शौच के लिए उठा, तभी उसने अपनी मां को फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर बच्चे ने शोर मचाया, जिसके बाद पिता की नींद खुली। पिता ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और आसपास के लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारा गया।मृतका के पति बबलू मालगोप बारीडीह स्थित एक होटल में कुक का काम करते हैं। परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। महिला ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें