मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में शनिवार से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में शनिवार से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

रांची। झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को राज्य के 14 जिलों में और सोमवार को 11 जिलों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है।विभाग की ओर से बताया गया कि मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम का असर बना रह सकता है। इस दिन 11 जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नौ जिलों में भी गरज के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान खूंटी में 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह बोकारो में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें