मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा में उठा बायो मेडिकल वेस्ट निष्पादन का मुद्दा, धनबाद की एजेंसी पर कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा में उठा बायो मेडिकल वेस्ट निष्पादन का मुद्दा, धनबाद की एजेंसी पर कार्रवाई के निर्देश

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों, विशेषकर धनबाद में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की कमी और कचरे के समय पर निष्पादन नहीं होने का मामला सदन में जोर-शोर से उठाया गया।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के विधायक चंद्रदेव महतो ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि जिन जिलों में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित हैं, वहां भी कचरे का समय पर निष्पादन नहीं हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से धनबाद का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि वहां कार्यरत एजेंसी अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा रही है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अधीक्षक द्वारा एजेंसी के खिलाफ शिकायत किए जाने की जानकारी भी सदन में दी।इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य के छह जिलों में बायो मेडिकल वेस्ट निष्पादन प्लांट संचालित हैं और आने वाले समय में अन्य प्रमुख अस्पतालों में भी ऐसे प्लांट स्थापित किए जाएंगे।मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायक चंद्रदेव महतो ने धनबाद की संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जब मामला सदन में उठ चुका है तो सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सदन को आश्वस्त किया कि धनबाद में बायो मेडिकल वेस्ट निष्पादन का कार्य कर रही एजेंसी की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें