मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

खूंटी में जर्जर सड़कों का मुद्दा विधानसभा में उठा, विधायक सुदीप गुड़िया ने जल्द मरम्मत की मांग की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खूंटी में जर्जर सड़कों का मुद्दा विधानसभा में उठा, विधायक सुदीप गुड़िया ने जल्द मरम्मत की मांग की

खूंटी। खूंटी जिले के तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जरिया गढ़ पंचायत के विभिन्न गांवों में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर विधायक सुदीप गुड़िया ने बुधवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान जोरदार तरीके से मुद्दा उठाया।विधायक ने कहा कि खराब सड़कों के कारण स्थानीय ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सदन को बताया कि सड़कों की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि खासकर बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं।सुदीप गुड़िया के अनुसार, कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़कों के चलते लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए इन सड़कों की शीघ्र मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कराया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर सड़क सुविधा मिलने से न केवल ग्रामीणों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। विधायक ने इस गंभीर समस्या पर सरकार से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें