मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा: जगराहा डैम पर सरकार लाएगी नई योजना, बिजली विभाग में जल्द होगी भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड विधानसभा: जगराहा डैम पर सरकार लाएगी नई योजना, बिजली विभाग में जल्द होगी भर्ती

रांची। रांची में चल रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 17वें दिन बुधवार को चंदवा स्थित जगराहा डैम का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठा। इस दौरान जल संसाधन विभाग की नई योजना की महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।जमशेदपुर पूर्व से विधायक सरयू राय ने डैम की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने बताया कि टोरी रेलवे स्टेशन (चंदवा) के पास एक प्राकृतिक भूगर्भ जल स्रोत है, जहां से निरंतर स्वच्छ पानी निकलता है और करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित जगराहा डैम में जाकर जमा होता है।उन्होंने कहा कि यह डैम चंदवा क्षेत्र में जलापूर्ति और मत्स्य पालन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में डैम में प्लास्टिक, गाद, जलकुंभी और कचरे का जमाव बढ़ गया है, जिससे इसकी गहराई घट रही है और जलमार्ग संकरा होता जा रहा है।सरयू राय ने यह भी बताया कि डैम की सिंचाई क्षमता लगभग दो हेक्टेयर है और यह आसपास के क्षेत्र के भूजल स्तर को संतुलित रखने में भी मदद करता है। उन्होंने डैम में पानी लाने वाले नाले की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की।इस पर जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि यह डैम निजी जमीन (राजा की संपत्ति) में आता है, इसलिए विभाग सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि वर्तमान नीति के तहत पांच एकड़ से बड़े तालाबों का ही जीर्णोद्धार और सौंदर्याकरण किया जाता है। हालांकि, मंत्री ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि सरकार जल्द नई योजना लाने जा रही है, जिसके तहत अब 2.5 एकड़ तक के छोटे तालाबों का भी जीर्णोद्धार और सौंदर्याकरण किया जाएगा। इससे छोटे जलस्रोतों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।बिजली विभाग में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रियासदन में बिजली विभाग में रिक्त पदों को लेकर भी चर्चा हुई। डुमरी से विधायक जयराम महतो ने कहा कि पर्याप्त कर्मचारियों की कमी के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लंबे समय से पद खाली पड़े हैं।इस पर ऊर्जा मंत्री योगेंद्र महतो ने जानकारी दी कि नियुक्ति के लिए नियमावली तैयार कर ली गई है और जल्द ही रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें