मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर खूंटी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर खूंटी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

खूंटी। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद सोमवार को खूंटी जिले में उत्सव का माहौल देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर, एक-दूसरे को मिठाई और झाल मुरही खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस दौरान तोरपा नगर भवन से नाचते-गाते कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला, जो हिल चौक और मेन रोड होते हुए कर्रा मोड़ तक गया। पूरे रास्ते भाजपा समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा।मौके पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों पर भरोसा जताया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी उत्साह के साथ संगठन को और मजबूत करें और जनता की सेवा में निरंतर जुटे रहें।इस अवसर पर संतोष जायसवाल, निखिल कंडुलना, सुबोध गुप्ता, विनय गुप्ता, नीरज जायसवाल, नीरज पाढ़ी, पुरेंद्र मांझी, कृष्ण भगत, आलोक भगत, राजू साहू, रूपेश गुप्ता, कृपा सिंधु बेहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें