मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे दो दिवसीय दौरे पर 20 मई को आएंगे रांची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे दो दिवसीय दौरे पर 20 मई को आएंगे रांची

रांची। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे 20 और 21 मई को दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर रांची आएंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे और विभिन्न सामाजिक विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।20 मई को रांची के किशोरगंज चौक स्थित विहिप के प्रदेश कार्यालय में प्रांत मातृशक्ति टोली और सामाजिक समरसता विभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श होगा।अगले दिन 21 मई की सुबह प्रांत कार्यकारिणी बैठक आयोजित होगी, जिसमें प्रांत पदाधिकारी, विभिन्न आयामों के प्रमुख, विभाग मंत्री, विभाग संगठन मंत्री तथा जिलों के प्रभारी शामिल होंगे। इसके बाद उसी दिन शाम 6:30 बजे से महानगर कार्यसमिति एवं महानगर में निवास करने वाले विभाग और प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी।इस संबंध में विहिप के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे अपने प्रवास के दौरान रांची में अन्य विशिष्ट व्यक्तियों तथा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों से भी मुलाकात करेंगे।उन्होंने बताया कि इस दौरान पटना क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडे भी विनायकराव देशपांडे के साथ उपस्थित रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें