मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई थाना क्षेत्र के पंछी मोहल्ला स्थित पंछी बागान से मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक अज्ञात युवती का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।स्थानीय लोगों ने सुबह बागान के पास एक युवती को पेड़ से लटका देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पाया कि युवती दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटकी हुई थी।प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशीका प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।शव को नीचे उतारकर पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसने जींस और शर्ट पहन रखी थी। पहचान नहीं होने के कारण इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें