मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत गम्हरिया पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों की नजर रेलवे पटरी के किनारे पड़े एक क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। शव की स्थिति देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी ।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले की छानबीन जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें