मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के पास शुक्रवार सुबह ठेला पर सोए एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के संबंध में स्थानीय दुकानदार बबन यादव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास थी और वह पिछले करीब दस वर्षों से इलाके में कचरा चुनकर अपना गुजारा करता था। वह अक्सर आसपास की दुकानों के बाहर रात में सो जाया करता था।बताया जाता है कि पास में लिट्टी बेचने वाले शुक्ला जी का ठेला करीब एक वर्ष से बंद पड़ा है। मृत व्यक्ति उसी ठेला पर रात के समय सोया करता था। शुक्रवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने उसे देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक संभवतः ओडिशा का रहने वाला था, हालांकि उसकी सही पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें