मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी मेघातरी काली मंडा के समीप बुधवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। इसके बाद एक ट्रक से गिरे दाल को लूटने की होड़ मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लोड कर बिहार की ओर जा रही थी। वहीं एक अन्य खाली ट्रक विपरीत दिशा से नवादा से कोडरमा की ओर आ रही थी। इसी दौरान मेघातरी के काली मंडा के समीप दोनों ट्रक चालक एक दूसरे से चकमा खा गए और दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों ही ट्रक सड़क के दोनों किनारे पलट गई।दुर्घटना में दाल लदे ट्रक के चालक मुकेश कुमार और उपचालक राहुल कुमार (दोनों छपरा निवासी) घायल हो गए। जबकि खाली ट्रक के चालक को हल्की चोटें आईं।इधर दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। इधर चालक के सदर अस्पताल जाते ही स्थानीय लोगों ने सड़क पर बिखरे दाल के करीब 500 बोरे लूट लिए।वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पीसीआर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए कोडरमा पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों और घरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है तथा लूटे गए दाल की बरामदगी में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें