मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो संदिग्ध माओवादी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो संदिग्ध माओवादी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने माओवादी गतिविधियों में संलिप्त होने के संदेह में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से माओवादी संगठन से जुड़े पर्चे और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर को मनोहरपुर थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम नंदपुर के सुरिन टोला क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसपी अमित रेणु को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची और वाहन से उतरी, तो दोनों संदिग्ध खेत की ओर भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान दुर्जन जाटे उर्फ दुर्गा जाटे (29) और विमल नाग (22 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दुर्जन जाटे के पास से भाकपा (माओवादी) संगठन से संबंधित पर्चा बरामद किया गया, जबकि विमल नाग के पास से काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन मिला।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि इनके माओवादी नेटवर्क से जुड़े अन्य संपर्कों का भी पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें