मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला, मौत

गढ़वा। गढ़वा में बुधवार रात तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला, जहां अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचल दिया जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के महुलिया पंचायत क्षेत्र में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, महुलिया पंचायत निवासी राहुल चौधरी, नंदलाल राम, दोनों महुलिया स्कूल के पास अपनी लूना मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने गलत दिशा से आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंदलाल राम को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। दोनों युवक महुलिया गांव के ही निवासी थे। फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस दुखद घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )नेता जवाहर पासवान ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत की आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें