मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

बोकारो । गोमिया प्रखंड के ललपनिया घाटी में मंगलवार रात दो बाइक के बीच भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव के समीप ललपनिया घाटी के पास की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में भर्ती कराया। जहां दो युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे गोमिया बीडीओ, सीओ ने बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से दो घायलों को बोकारो सदर अस्पताल रेफर कराया। जबकि तीसरे घायल का इलाज ललपनिया स्थित टीटीपीएस अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान तुलबुल निवासी रवि प्रसाद (38 ) और मंशु महली (16 ) के रूप में हुई है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार रवि प्रसाद अपने साथी दिलीप प्रजापति के साथ बाइक से ललपनिया लौट रहे थे। इसी दौरान मंशु महली अपनी बाइक से ललपनिया की ओर जा रहा था। जहां दोनों के आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मंशु की बाइक पर सवार 4 वर्षीय बच्चा सड़क किनारे गिर गया। हालांकि फिलहाल बच्चा सुरक्षित है। वहीं, गोमिया के सीओ आफताब आलम ने बताया कि दो बाइकों में टक्कर हुई हैं, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हैं। इन घायलों के बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें