मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा के दाे अफीम तस्कर गिरफ्तार, 1.263 किलोग्राम अफीम बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चतरा के दाे अफीम तस्कर गिरफ्तार, 1.263 किलोग्राम अफीम बरामद

पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से कुल 1.263 किलोग्राम अवैध अफीम और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं।एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार काे बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेलवे स्टेशन के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।छापेमारी के दौरान गांधी मैदान के बगल में सड़क किनारे स्थित यात्री शेड के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर मुकेश कुमार रजक के पास से 470 ग्राम अफीम और एक मोबाइल बरामद हुआ, जबकि सत्यदेव यादव के पास से 793 ग्राम अफीम और एक मोबाइल जब्त किया गया। दोनों तस्कर चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी रामपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आराेपित सत्यदेव यादव एक वर्ष पूर्व पंजाब के जालंधर जिले के आदमपुर थाना से एनडीपीएस केस में जेल जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें