मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

कुएं में डूबने से दो बच्चियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुएं में डूबने से दो बच्चियों की मौत

गिरिडीह। जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक हादसे में कुएं में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। घटना के बाद शनिवार स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया।जब तक दोनों को कुएं से बाहर निकाला दोनों की मौत हो चुकी थी ।घटना सरिया थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव की है। मृतकों की पहचान नगमा खातुन और साहिन प्रवीण के रूप में हुई है । बताया जा रहा कि दोनों शुकवार रात शौच के लिए गई थी । वापस नही लौटने पर लोगों ने खोज बीन की। इस दौरान शनिवार को दोनों के शव कुएंं मे तैरते मिले। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है । घटना को लेकर थाना प्रभारी पिंकू कुमार का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है । पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है ।इधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में भी शोक की लहर है।जिप सदस्य अनुप कुमार पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें