मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक–कार की टक्कर में दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक–कार की टक्कर में दो की मौत

पश्चिमी सिंहभूम। सरायकेला जिले के पांड्राशाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला–चाईबासा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बड़ा थलको (थोलको) गांव के समीप उस समय हुआ, जब पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की सरायकेला की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार से आमने-सामने टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट डिजायर कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति ने सदर अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए सरायकेला–चाईबासा मुख्य मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही पांड्राशाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त किया और शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। ओपी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मृतक और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें