मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

दादी की हत्या मामले में दो पोता गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दादी की हत्या मामले में दो पोता गिरफ्तार

खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र के बांगुरकुलम झोराटोली में दो पोतों ने 69 वर्षीय वृद्धा (दादी) पुटकी देवी की हत्या कर उनके शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर कोयल नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने मामले में मृतका के दो पोतों सोनू झोरा और जतरू झोरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 12 जून की शाम करीब सात बजे की है। उस दिन हाटिंगहोड़े में साप्ताहिक हाट लगी थी, जहां पुटकी देवी का बेटा और बहू गए हुए थे। इसी दौरान घर के आंगन में पुटकी देवी और उनके दोनों पोतों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों पोतों ने वृद्धा को धक्का दे दिया, जिससे उनके माथे में गंभीर चोट लग गई। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपितों ने शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर कोयल नदी किनारे गुलर के पेड़ के नीचे झाड़ियों में छिपा दिया और घर के आंगन में गिरे खून के निशानों को मिटाने के लिए गोबर से लीप दिया गया।देर शाम जब पुटकी देवी का बेटा और बहू हाट से लौटे तो वृद्धा घर में नहीं मिलीं। आंगन में खून के निशान तथा उसे गोबर से ढंकने के प्रयास को देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। गांव में चर्चा के बाद मामला धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगा। इसके बाद मृतका के पुत्र ने 14 जून को रनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।प्राथमिकी दर्ज होते ही थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनू झोरा और जतरू झोरा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने कोयल नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के बोरे में बंद पुटकी देवी का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें