मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में लापता मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक नहीं मिला सुराग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में लापता मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक नहीं मिला सुराग

रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी खटल से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है।परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। बच्चों के देर तक घर न लौटने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।इसके बाद परिजनों ने धुर्वा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने खोज अभियान शुरू किया।पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे सामान लेने दुकान तक गए थे, लेकिन दुकान बंद होने के कारण आगे निकल गए और रास्ता भटकने की वजह से घर वापस नहीं लौट पाए। पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि कुछ लोगों ने दोनों बच्चों को शहीद मैदान के पास रोते हुए देखा था।बच्चों की तलाश के लिए पुलिस धुर्वा थाना क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में संभावित मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में पूछताछ कर रही है। साथ ही, दोनों बच्चों के फोटो विभिन्न थानों को भेजे गए हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें