मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

टाटा मैजिक वाहन से अवैध शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टाटा मैजिक वाहन से अवैध शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

कोडरमा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की टाटा मैजिक वाहन में अवैध शराब लोड कर डोमचांच की ओर से सतगावां के रास्ते बिहार ले जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष की ओर से थाना प्रभारी ढाब के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।टीम ने ढाब चौक के पास वाहन चेकिंग लगाया । इसी बीच एक लाल रंग का टाटा मैजिक वाहन (जेएच10एडी 9243) काफी तेजी से आ रही थी, जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा करने पर वाहन चालक वाहन को और तेज गति से भगाने लगा एवं कुछ दूरी पर वाहन को खडा कर चालक एवं उपचालक भागने लगा।छापेमारी टीम के जवानो ने आरोपितों को खदेड़ कर पकडा। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें विदेशी शराब बरामद की गयी। इस संबंध में चालक चंदन कुमार ( 19 ) और उपचालक अमन कुमार (24) ने पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही कोई कागजात प्रस्तुत किया । पुलिस ने एक लाल रंग टाटा मैजिक वाहन सहित कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। बरामद शराब में 42 बोतल रॉयल स्टैग (750 एमएल) और 6 बोतल आइकोनिक व्हाइट शामिल हैं। मामले में चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में ढाब थाना में (कांड संख्या 04/26 )दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियो के विरूद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। छापेमारी टीम में ढाब थाना प्रभारी बमबम कुमार और सशस्त्र जवान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें