मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार

लातेहार। जिले के गारु थाना क्षेत्र अंतर्गत लाई गांव में डायन बिसाही के आरोप में तेतरा उरांव (62) की हत्या हो गयी। मृतक लाई गांव का रहने वाला था।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो आरोपिताें को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपिताें में संतोष उरांव और प्रेम उरांव शामिल हैं, दोनों लाई गांव के ही रहने वाले हैं।इस संबंध में बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को तेतरा उरांव का शव बरामद हुआ था। मामले की छानबीन के दौरान संतोष उरांव और प्रेम उरांव को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो दोनों आरोपिताें ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।आरोपिताें ने बताया कि तेतरा उरांव ओझा गुनी का काम भी करता था। पिछले कुछ दिनों से उन लोगों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। इसी दौरान उनके घर में दो लोगों की अचानक मौत हो गई थी। उन्हें पूरा सन्देह था कि तेतरा उरांव ने ही डायन बिसाही किया है, जिससे दोनों की मौत हुई है।इसी मामले को लेकर दोनों भाइयों ने तेतरा उरांव की हत्या की योजना बनाई। सोमवार की रात में ही दोनों ने तेतरा उरांव को जमकर शराब पिलाया और बाद में रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपिताें को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें