मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

गुरमा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरमा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर में एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा गांव स्थित चांदनी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 52 वर्षीय विनेश यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ घाटशिला में रह रहे थे। बताया गया कि वह ट्रक लेकर टाटा क्षेत्र में माल पहुंचाने के बाद घाटशिला लौट रहे थे। सोमवार रात वह गुरमा स्थित चांदनी चौक के पास हाईवे किनारे वाहन खड़ा कर भोजन करने के लिए सड़क पार कर एक लाइन होटल की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद विनेश यादव सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े रहे। उनके साथियों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर घायल चालक पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे चार बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक का पता लगा लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें